मेरा पसंदीदा दोपहर का भोजन

मेरा पसंदीदा दोपहर का भोजन

सुरेश और संगीता रेस्टरॉन्ट में हैं।
338मैं हमेशा घर पर दोपहर का भोजन खाती हूँ...
338...लेकिन मेन्यू पर बहुत-सारी चीज़ें हैं!
440हाँ! मैं हमेशा मेरा दोपहर का भोजन यहाँ खाता हूँ!
338म्म्म... मुझे थुक्पा और पकोड़े चाहिए।
440यहाँ का थुक्पा बहुत अच्छा है!
338तुम क्या खाना चहते हो?
440मेरा पसंदीदा दोपहर का भोजन​।
338और तुमहारा पसंदीदा दोपहर का भोजन क्या है?
440बिना नूडल्स के थुक्पा...
338म्म्म... सिर्फ़ चटनी?
440नहीं, मुझे चटनी पसंद नहीं है!
440लेकिन मुझे सब्जियाँ और टमाटर पसंद है!
440मेरा पसंदीदा दोपहर का भोजन...
440...बिना नूडल्स के थुक्पा और बहुत सब्जियों और टमाटर के साथ है!
338सुरेश...
440हाँ?
338वह सलद है!